Sports:पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर चल रही खलबली,शान मसूद या सलमान अली आग़ा में से किसी को भी नहीं दी जाएगी कप्तानी

08 जुलाई/ DPH NEWS

सार

शान मसूद या सलमान अली आग़ा में से किसी को भी कप्तानी नहीं दी जाएगी, बल्कि बाबर आज़म को एक बार फिर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है.बाबर आज़म वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे.

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी के खेल में एक और नाटकीय मोड़ आ गया है. यह तय हो गया है कि शान मसूद या सलमान अली आग़ा में से किसी को भी कप्तानी नहीं दी जाएगी, बल्कि बाबर आज़म को एक बार फिर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है.बाबर आज़म वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे. बाबर आज़म तीसरी बार कप्तानी संभालेंगे.पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर काफ़ी चर्चा और अटकलें लगाई जा रही थीं.एक तरफ़ यह कहा जा रहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शान मसूद पर भरोसा बनाए रखेगा, वहीं दूसरी तरफ़ सलमान अली आग़ा को नया टेस्ट कप्तान बनाए जाने की ख़बरें आ रही थीं.ऐसी भी ख़बरें थीं कि टी-20 टीम के कप्तान सलमान अली आग़ा को टेस्ट टीम की कप्तानी का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस समय ज़िम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था.पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर बासित अली का ज़िक्र करना भी ज़रूरी है. उन्होंने कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि फ़िलहाल कोई भी खिलाड़ी डर की वजह से टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने को तैयार नहीं है.उन्हें पता है कि वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के मुश्किल दौरे में हारने से उनके करियर पर असर पड़ेगा. लेकिन इस दौरे के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण में कोई भी खिलाड़ी कप्तानी संभालने के लिए तैयार होगा.इस स्थिति में बाबर आज़म की कप्तानी आश्चर्यजनक है क्योंकि उनका इस कहानी में प्रवेश अंतिम क्षण में हुआ है. कप्तान के रूप में शान मसूद के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, जिसमें उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में से 12 हारे और केवल 4 जीते, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके भविष्य पर फैसला लेने में काफ़ी समय लिया. इसका कारण यह भी हो सकता है कि पीसीबी को कोई विकल्प नहीं मिल रहा था.कुछ दिन पहले विश्वसनीय सूत्रों से यह पुष्टि हुई थी कि पीसीबी थिंकटैंक ने बाबर आज़म के नाम को कप्तानी के लिए प्रस्तावित किया है.दूसरे शब्दों में कहें तो बाबर आज़म को कप्तानी का प्रस्ताव दिया गया था और उनकी सहमति के बाद अब इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है.बाबर आज़म ने कप्तानी स्वीकार कर ली है. लेकिन वे खुद भी भली-भांति जानते हैं कि यह उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती है. उन्हें अतीत में दो बार कप्तानी छोड़ने के कड़वे अनुभव जरूर याद होंगे.बाबर आज़म का टेस्ट कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड भले ही अच्छा हो. लेकिन टेस्ट मैचों में उनकी बल्लेबाज़ी की फॉर्म उनके लिए एक और बड़ी चुनौती है.दिसंबर 2022 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शतक लगाने के बाद से 32 टेस्ट पारियों में वे एक भी शतक नहीं बना पाए हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 5 अर्धशतक ही बनाए हैं.देखना बाकी है कि कप्तानी के दबाव में वो अपनी बल्लेबाज़ी से कितना न्याय कर पाएंगे? या फिर उनकी बल्लेबाज़ी को संभालने की चिंता उनकी कप्तानी पर असर डालेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *