
चंडीगढ़/DPH NEWS
सार
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या ने चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन पुरुष वालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। युवकों द्वारा फायरिंग की गई जिससे जानकी दास की जान चली गई। उनकी पत्नी ने भी पुलिस प्रशासन पर उंगली उठाते हुए इंसाफ की मांग की है
विस्तार
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या ने चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन पुरुष वालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। युवकों द्वारा फायरिंग की गई जिससे जानकी दास की जान चली गई। उनकी पत्नी ने भी पुलिस प्रशासन पर उंगली उठाते हुए इंसाफ की मांग की है जानकारी अनुसार पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपी वारदात के बाद यहीं पर आए थे। यहां इन्होंने एक नाई की दुकान में अपने कपड़े चेंज किए। इसके बाद सेक्टर-43 के बस अड्डे की ओर चले गए।
घटना की जिम्मेदारी लेने का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो में बोलने वाला शख्स खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बताता है।
ऑडियो में कहा- मैं गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बोल रहा हूं। ब्रदर्स मेडिकल में जो मर्डर हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं, मेरा भाई राणा ढिल्लों लेते हैं।ऑडियो में कहा कि हमने जिसे भी अब फोन किया, अगर उसने इस पर गौर नहीं किया तो उसके दिमाग में गोली मारेंगे। कुमार मेडिकल स्टोर में जो बैठता है या कोई काम करता है, वह अपनी तैयारी रखे। लॉरेंस की मदद करने वालों का नुकसान करेंगेआज कैशियर के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को लेकर हिमाचल के रोहड़ू चले गए हैं। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगाघटना के बाद मेडिकल मार्केट के दोनों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। नाकों पर पुलिस के साथ CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं। कुमार ब्रदर्स और कुमार एंड कंपनी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पीसीआर गाड़ी तैनात की गई है।चंडीगढ़ के SSP ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि श्री कुमार के मालिकों को कभी किसी गैंगस्टर की तरफ से धमकी नहीं मिली थी।
हम यहां कमाने आए थे। अब हमारा यहां सब कुछ खत्म हो चुका है: पत्नी हीना
उधर, इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने अहम बैठक की, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने उच्च अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की और सख्त निर्देश।हीना ने कहा- उन्हें कभी कोई धमकी नहीं मिली थी। वह हमेशा ही घर खुशी से आते थे। वह दुकान से भी खुश थे, क्योंकि उन्हें कभी भी छुट्टी मिल जाती थी। करीब 24 साल से हम चंडीगढ़ में रह रहे हैं। यह पुलिस की नाकामी है। मैं पुलिस से इंसाफ मांगती हूं।मृतक की पत्नी ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार हिमाचल में ही होगा। हीना ने कहा- जानकी बस से आते थे। अगर हमलावरों को उन्हें मारना होता तो रास्ते में मार देते या हमारी गली में मार देते।
