मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, लेकिन आंधी और तूफान से लोगों को करना पड़ा मुश्किलों को सामना

काफी समय तक रही बिजली गुल, सड़कों पर लगा जाम

चंडीगढ़/ DPH NEWS

पंजाब सहित कई राज्यों में एकदम मौसम बदलने से तूफान का असर शहर के बुनियादी ढांचे पर भी देखने को मिला।इसके चलते कई मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया हवाओं का वेग इतना तेज था कि शहर के कई इलाकों में पुराने और भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।दिन के उजाले में घुप अंधेरा होने और लगातार बारिश से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सुबह तेज आंधी के साथ बरसात हो रही है। यहां दिन में अंधेरा छा गया, तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। पेड़ गिरने और तेज हवाओं के कारण शहर के कई सेक्टरों में घंटों तक बिजली गुल रही।जलभराव की स्थिति: लगातार हुई तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *