भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को किया पद्मश्री से सम्मानित

DPH News

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पिछले साल भारत को पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने के बाद उन्हें यह बड़ा सम्मान मिला

विस्तार

पिछले साल भारत को पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने के बाद उन्हें यह बड़ा सम्मान मिला है।हरमनप्रीत इस साल पद्मश्री पाने वाली सिर्फ दूसरी क्रिकेटर रहीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनसे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी इस सम्मान से नवाजा गया था।हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर इतिहास रचते हुए अपना पहला महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है। पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत ने कप्तान और सीनियर बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी अगुवाई में टीम ने लंबे समय से चले आ रहे वर्ल्ड कप के इंतजार को खत्म किया।हरमनप्रीत की कप्तानी में मिली इस सफलता ने महिला क्रिकेट को भारत में नई पहचान दिलाई। वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। पद्मश्री सम्मान के साथ हरमनप्रीत ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। क्रिकेट जगत और फैंस लगातार उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं।हरमनप्रीत कौर के अलावा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी इस साल पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों के कोच व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता सविता पूनिया को भी यह सम्मान मिला।हरमनप्रीत कौर को मिला यह सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता को भी दर्शाता है। वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों को लगातार वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *