

27 मई/ DPH NEWS
सार
बागवानी वाली फसलों में केला एक महत्वपूर्ण फल है. जिसकी खेती देश के कई राज्यों में होती है. माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति मुख्यत: मलेशिया, इंडोनेशिया और आसपास के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हुई. बाद में यह भारत और अफ्रीका समेत दुनिया के कई और देशों में फैल गया. शायद आप इस फैक्ट से अनजान हों कि भारत विश्व के सबसे बड़े केला उत्पादक देशों में से एक है.
विस्तार
कृषि प्रधान देश भारत में तमाम तरह की फसलें उगाई जाती हैं. लेकिन बागवानी भी बड़े पैमाने पर होती है. बागवानी वाली फसलों में केला एक महत्वपूर्ण फल है. जिसकी खेती देश के कई राज्यों में होती है. माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति मुख्यत: मलेशिया, इंडोनेशिया और आसपास के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हुई. बाद में यह भारत और अफ्रीका समेत दुनिया के कई और देशों में फैल गया. शायद आप इस फैक्ट से अनजान हों कि
भारत विश्व के सबसे बड़े केला उत्पादक देशों में से एक है.
भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में भी केले का विशेष महत्व है देश में एक ऐसी जगह है जिसे ‘Banana Capital of India’ यानी केले की राजधानी कहा जाता है. यह जगह अपने बेहतरीन गुणवत्ता वाले केले और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए मशहूर है. यहाँ की उपजाऊ मिट्टी, अनुकूल जलवायु और आधुनिक कृषि तकनीकों ने केले की खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. विशेष रूप से ड्रिप इरिगेशन और वैज्ञानिक खेती के कारण उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है भारत में केले की राजधानी कही जानी वाली यह जगह महाराष्ट्र का जलगांव है. यहां के केले को GI टैग (Geographical Indication Tag) भी हासिल है. GI टैग किसी विशेष क्षेत्र के उत्पाद को उसकी विशेष गुणवत्ता और पहचान के आधार पर दिया जाता है. इससे उस उत्पाद को कानूनी सुरक्षा मिलती है और नकली उत्पादों पर रोक लगाने में सहायता मिलती है. GI टैग मिलने से जलगांव के केले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है.
जलगांव दुनिया का सातवां सबसे बड़ा केला उत्पादक क्षेत्र है.
यह भारत के कुल केला उत्पादन में लगभग 16 फीसदी का योगदान देता है. यह जिला महाराष्ट्र के कुल केला उत्पादन क्षेत्र का लगभग 69% तथा राज्य के कुल केला उत्पादन का लगभग 61% हिस्सा प्रदान करता है. हालांकि यहां गर्मियों में तापमान अधिक रहता है, फिर भी सतपुड़ा पर्वतमाला और तापी नदी की उपस्थिति जलगांव को केले की खेती के लिए उपयुक्त बनाती है, क्योंकि केला एक अधिक पानी पसंद करने वाली फसल है
