*SPORTS:क्या भारतीय टीम को मिलेगा नया स्पिन कोच*

09 मई/ DPH NEWS

भारतीय टीम को स्पिन गेंदबाजी कोच मिल सकता है। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी साईराज बहुतुले को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। 630 फर्स्ट क्लास विकेट वाला यह पूर्व गेंदबाज फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं। वह इस आईपीएल सीजन के बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो जाएंगे।क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साईराज बहुतुले की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारियों और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से बातचीत हो चुकी है। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि 2001 से 2003 तक भारत के लिए दो टेस्ट और 8 वनडे खेलने वाले 53 साल के बहुतुले स्पिन गेंदबाज कोच के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं। उनसे मुख्य कोच गौतम गंभीर प्रभावित हैं।गौतम गंभीर की अगुआई वाली भारतीय टीम के कोचिंग सेटअप में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट शामिल हैं। फिलहाल कोई तय स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं है और माना जा रहा है कि गंभीर ने इस भूमिका के लिए बहुतुले का नाम सुझाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *