SPORTS:IPL 2026 पंजाब किंग्स चार बार हारने पर पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया कड़ा रुख

14 मई / DPH NEWS

सार

IPL 2026: इस सीज़न की शुरुआत जीत के साथ करने वाली पंजाब किंग्स अब पटरी से डगमगा चुकी है. जो पंजाब एक समय लगातार मुकाबले जीत रही थी, वह अब अपने पिछले चारों मैच हार चुकी है.

विस्तार

IPL 2026: इस सीज़न की शुरुआत जीत के साथ करने वाली पंजाब किंग्स अब पटरी से डगमगा चुकी है. जो पंजाब एक समय लगातार मुकाबले जीत रही थी, वह अब अपने पिछले चारों मैच हार चुकी है.हालांकि, इन हार के बाद टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं, जिसे लेकर टीम मैनेजमेंट ने स्थिति स्पष्ट की है. दरअसल, यह विवाद पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़

पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया कड़ा रुख

प्रभसिमरन सिंह को लेकर है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब टीम के भीतर अनुशासनहीनता को लेकर बात सामने आई है. इसमें कहा गया है कि इस खिलाड़ी का वजन पिछले कुछ हफ्तों में 10 किलो बढ़ गया है. वह देर रात तक गेम खेलने के बाद सुबह प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं होते. इसी कारण से उन्होंने फ्लाइट भी मिस करना पड़ा है और टीम को हार भी झेलनी पड़ी. वहीं, अब तक खेले गए मुकाबलों में उनका बल्ला भी शांत नजर आया है.टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह से जुड़ी खबरों पर पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से बकवास और निराधार बताया है. जिंटा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, आलोचना और सोची-समझी गलत सूचना के बीच एक बहुत बड़ा अंतर होता है. उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि टीम और ब्रांड की छवि को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि विश्वसनीय सूत्रों के नाम पर कई मीडिया संस्थान और एजेंसियां भी इसमें शामिल हैं, जो बेहद निराशाजनक है. ऐसी भ्रामक जानकारी साझा करने से पहले मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए.विवाद बढ़ता देख पंजाब किंग्स की टीम ने भी अपनी बात रखी है. फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठी और मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ना खेल का हिस्सा नहीं हो सकता

पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा

पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच का नतीजा न निकल पाने के कारण टीम को अंक साझा करना पड़ा. इन नतीजों के साथ पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से कायम है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *