
नई दिल्ली/ DPH NEWS
सार
IRS अधिकारी और फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर नरेंद्र यादव रोजाना लगभग 8 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को जमीन पर उतारने वाले नरेंद्र कुमार यादव
विस्तार से
IRS अधिकारी और फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर नरेंद्र यादव रोजाना लगभग 8 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को जमीन पर उतारने वाले नरेंद्र कुमार यादवआज युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। IRS अधिकारी और फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर नरेंद्र यादव रोजाना लगभग 8 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचते हैं। उनकी यह पहल फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का भी मजबूत संदेश दे रही है।जहां अधिकांश लोग छोटी दूरी के लिए भी गाड़ियों का उपयोग करते हैं, वहीं नरेंद्र यादव ने अपनी दिनचर्या में साइकिल को शामिल कर यह दिखाया है कि व्यक्तिगत स्तर पर छोटे बदलाव भी देशहित में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। बताया जाता है कि वे कई बार मेट्रो का भी उपयोग करते हैं ताकि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके और डीजल-पेट्रोल की खपत कम हो। नरेंद्र यादव वर्तमान में GST विभाग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं और उन्हें देश के पहले ऐसे सिविल सर्वेंट्स में गिना जाता है जिन्हें ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया
UPSC परीक्षा पास कर IRS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।
उनकी कहानी केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल भी है। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले नरेंद्र यादव ने बेहद कम उम्र में UPSC परीक्षा पास कर IRS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। आज वे युवाओं के बीच मोटिवेशनल स्पीकर, फिटनेस प्रमोटर और अनुशासित जीवनशैली के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। फिटनेस के प्रति उनका जुनून इतना गहरा है कि वे वर्षों से नियमित वर्कआउट, योग और संतुलित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। उनका मानना है कि ‘फिट शरीर ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।’ वे सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते रहते हैं।
