

18 मई/ DPH NEWS
सार
पहले लागू हुए सीज़फायर को इज़रायल ने कई बार तार-तार किया। कुछ दिन पहले ही दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की घोषणा की गई थी, लेकिन इज़रायल इसका भी पालन नहीं कर रहा है।
विस्तार
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले लागू हुए सीज़फायर को इज़रायल ने कई बार तार-तार किया। कुछ दिन पहले ही दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की घोषणा की गई थी, लेकिन इज़रायल इसका भी पालन नहीं कर रहा है। इज़रायली सेना की तरफ से लेबनान के साथ सीज़फायर का उल्लंघन जारी है।लेबनानी सूत्रों के अनुसार रविवार को साउथ लेबनान में इज़रायली सेना ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया और हमले तेज़ कर दिए।
इज़रायली सेना ने कई जगह एयरस्ट्राइक्स करते हुए तबाही मचा दी
जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।साउथ लेबनान में इज़रायली सेना की एयरस्ट्राइक्स में 5 लोगों की मौत हो गई। लेबनानी सूत्रों के अनुसार मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।इज़रायली हमलों में 15 लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में भी बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
