

सीएम की टेबल पर बैठकर आम इंसान की तरह भोजन करते हुए उनकी एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल
सार
देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो घर से टिफिन लाते है! वे जब भी समय से पहले विधानसभा और सीएमओ आते हैं, घर से टिफिन लेकर निकलते हैं।
चेन्नै/ DPH NEWS
विस्तार
विजय थलापती की सादगी के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं विजय थालापाठ्य की सदगीविजय थलपति तमिलनाडु ही नहीं देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो घर से टिफिन लाते है! वे जब भी समय से पहले विधानसभा और सीएमओ आते हैं, घर से टिफिन लेकर निकलते हैं। सीएम की टेबल पर बैठकर आम इंसान की तरह भोजन करते हुए उनकी एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।सुपरस्टार से राजनेता और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय थलापति इन दिनों अपनी सादगी और अनुशासित कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें एक आम सरकारी कर्मचारी की तरह काम करते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं वे अपने कार्यालय में घर से लाए टिफिन से भोजन करते भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि विजय जब भी घर से जल्दी विधानसभा या सीएम ऑफिस के लिए निकलते हैं तो घर से भोजन का टिफिन लेना नहीं भूलते।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विजय ने VIP कल्चर से दूरी बनाई हुई है। वे रोज सुबह तय समय से पहले सचिवालय पहुंचते हैं, घर से टिफिन लेकर आते हैं और वहीं बैठकर साधारण तरीके से भोजन करते हैं। इतना ही नहीं, वे अपना काम खत्म करने के बाद शाम को समय पर घर लौटते हैं। दावों के अनुसार बीते दिनों तो कई दफा वे सुबह 8:45 से 9 बजे के बीच सचिवालय पहुंच जाते हैं और बैठकों में भी समय से पहले मौजूद रहते हैं। उनकी कार्यशैली को सरकारी कर्मचारी’ जैसी सादगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
