
अजमेर/ DPH News
थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़ ने बताया कि फरवरी माह में बिहारीगंज निवासी 54 वर्षीय रामगोपाल शर्मा के साथ साइबर ठगी के मामले में थाने की टीम ने लगातार मोबाइल व बैंक खातों की जांच के बाद यूपी आगरा शाहगंज खवासपुरा खैरिया मोड निवासी संजू कुशवाह(22) और शाहगंज नरीपुरा शिवनगर निवासी विमलकुमार जाटव(26) को आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पहले पीड़ित को फोन कर भरोसे में लेते थे। फिर फर्जी मैसेज भेजकर पैसे आने का भ्रम पैदा करते है। इसके बाद ‘गलती से पैसे भेज दिए’ या ‘अस्पताल में जमा करवाने’ का बहाना बनाकर रकम वापस अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लेते थे। खाता खुलवाते समय अपने मोबाइल नंबर लिंक कर लेते है। इसके बाद में इन खातों को अन्य आरोपियों को बेच देते है। इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करते है। मुख्य आरोपी संजू ने ऐसा ही एक खाता 5 हजार रुपए में विमल कुमार को बेच दिया, जिसका उपयोग ठगी में किया गया।
