भारत रत्न डा. बी.आर. आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार को मुख्यमंत्री, पंजाब श्री भगवंत सिंह मान करेंगे ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार’ योजना की शुरुआत

चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने लिया राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा

आदमपुर/जालंधर, 13 अप्रैल/ DPH News

पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने पंजाब सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2026 को आदमपुर के राजा रॉयल पैलेस, गांव उदेशियां में भारतीय संविधान के निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के मौके पर आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए श्री टीनू ने बताया कि डा. बी.आर. आंबेडकर जी के जन्म दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री, पंजाब श्री भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार योजना’ की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के बैठने, पीने के लिए साफ-सुथरा पानी, खाने-पीने की व्यवस्था, समारोह स्थल के आसपास सफाई, निर्विघ्न बिजली आपूर्ति, आवाजाही तथा वाहनों की पार्किंग के सुचारू प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि समारोह में शिरकत करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सूबा सरकार डा. भीम राव आंबेडकर जी की सोच की रक्षक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब की सोच पर चलते हुए मौजूदा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए अनेक अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डा. बी.आर. आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बढ़-चढ़ कर पहुंचकर बाबा साहिब को सम्मान भेंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *