SPORTS: फ्रेंच ओपन में मार्ता एलिना स्वितोलिना को हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री

03 जून/ DPH NEWS

सार

यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन में एलिना स्वितोलिना को बुरी तरह से हराकर कोस्त्युक महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब उनका सामना रूस की मीरा आंद्रिवा से होगा।

विस्तार

मार्ता कोस्त्युक ने मंगलवार को खेले गए अंतिम आठ मुकाबले में हमवतनल एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाईरूस की 19 वर्षीय आंद्रिवा ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की अनुभवी खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-0, 6-3 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

जहां उनका सामना रूस की युवा खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा से होगा। फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पहुंची 36 वर्षीय सिर्स्टिया शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर सकीं। आंद्रिवा की सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक नेट प्ले के सामने उनकी वापसी की कोशिश ज्यादा देर टिक नहीं पाई। क्ले कोर्ट पर इस साल शानदार है कोस्त्युक का रिकॉर्डरूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की मुखर समर्थक कोस्त्युक का टूर स्तर पर आंद्रिवा के खिलाफ 2-0 का रिकॉर्ड है। कोस्त्युक क्वार्टर फाइनल ने जीत के बाद कहा, ‘यूक्रेन, विशेषकर कीव में एक बार फिर बेहद कठिन रात गुजरी है। कई लोगों की जान गई है।’ मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक सेट के महत्वपूर्ण अंकों पर 15वीं वरीय कोस्त्युक अधिक प्रभावी रहीं।

इस जीत के साथ क्ले कोर्ट पर उनका 2026 का रिकॉर्ड 17-0 हो गया।

कोस्त्युक ने हासिल की उपलब्धिकोस्त्युक पेशेवर युग (1968 के बाद) में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यूक्रेन की पहली महिला बन गई हैं। स्वितोलिना अन्य तीनों ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में छठी बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकीं। आंद्रिवा दो वर्ष के अंतराल के बाद दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ युद्धकालीन परिस्थितियों में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है। मैं केवल उस गेंद पर ध्यान देती हूं जो मेरी ओर आ रही होती है। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल और रणनीति पर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *