

सार
हांगकांग में 13% से भी कम लोगों के पास निजी गाड़ियां हैं. इससे यह विकसित देश दुनिया के उन क्षेत्रों में से एक बन गया है जहां वाहनों का स्वामित्व दर सबसे कम है.
विस्तार
हांगकांग में 13% से भी कम लोगों के पास निजी गाड़ियां हैं. इससे यह विकसित देश दुनिया के उन क्षेत्रों में से एक बन गया है जहां वाहनों का स्वामित्व दर सबसे कम है.
मुख्य वजह पेट्रोल, डीजल, टैक्स और पार्किंग की काफी ज्यादा कीमतें हैं.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच आइए जानते हैं हांगकांग में पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत है.वैश्विक ईंधन ट्रैक्टर्स और आधिकारिक तेल मूल्य निगरानी प्रणालियों के मुताबिक हांगकांग में ईंधन की कीमतें काफी ज्यादा ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. स्टैंडर्ड पेट्रोल की कीमत लगभग HKD 32.64 प्रति लीटर है.
भारतीय मुद्रा में यह लगभग ₹348 प्रति लीटर है.
प्रीमियम पेट्रोल और भी महंगा है. इसकी कीमत लगभग HKD 34.44 प्रति लीटर है. भारतीय मुद्रा में यह ₹367 प्रति लीटर होगी. इसी के साथ डीजल की कीमत लगभग HKD 36.17 प्रति लीटर है. भारतीय मुद्रा में यह ₹385 प्रति लीटर होगी.दिलचस्प बात यह है कि पड़ोसी मुख्य भूमि चीन में ईंधन की कीमतें हांगकांग की तुलना में लगभग तीन गुना कम है. इस भारी अंतर की वजह से हांगकांग के कई निवासी कथित तौर पर सस्ते ईंधन भरवाने के लिए सीमा पार करके चीन जाते हैं.सार्वजनिक परिवहन काफी मजबूत हांगकांग में कम लोगों के पास वाहन होने की सबसे बड़ी वजह वहां की कुशल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है.
मेट्रो नेटवर्क, बस, फेरी और मिनी बस जैसी सेवाएं सस्ती, तेज और व्यापक रूप से मौजूद हैं.
ज्यादातर निवासियों को निजी वाहन रखने की तुलना में सार्वजनिक परिवहन काफी ज्यादा व्यावहारिक लगता है. गाड़ियों पर भारी टैक्स हांगकांग सरकार जानबूझकर ऊंचे टैक्स लगाकर निजी वाहनों की संख्या को कंट्रोल करती है. नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों को फर्स्ट रजिस्ट्रेशन टैक्स देना पड़ता है. यह मॉडल और कीमत के आधार पर वाहन के मूल्य का 46% से 132% तक हो सकता है. इसी के साथ सालाना लाइसेंस फीस भी काफी महंगी है. गाड़ी के मालिक को इंजन के साइज के आधार पर सालाना लाइसेंस फीस भी देनी पड़ती है. यह सालाना चार्ज भारतीय मुद्रा में लगभग ₹50000 से ₹115000 के बीच हो सकता है. इसी के साथ एक आम गाड़ी के लिए महीने का पार्किंग किराया HKD 3000 से HKD 6000 तक हो सकता है. यह भारतीय मुद्रा में हर महीने लगभग ₹32000 से ₹64000 के बराबर है.
