


08 जून /DPH NEWS
सार
इटली का वेटिकन सिटी. यह देश इतना छोटा है कि आप इसे कुछ घंटों में पैदल घूम सकते हैं.आकार और आबादी दोनों के हिसाब से वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश माना जाता है. इसका कुल क्षेत्रफल केवल लगभग 0.44 वर्ग किलोमीटर है.वेटिकन सिटी यूरोप में स्थित है
विस्तार
यूरोप में इटली का वेटिकन सिटी. यह देश इतना छोटा है कि आप इसे कुछ घंटों में पैदल घूम सकते हैं.आकार और आबादी दोनों के हिसाब से वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश माना जाता है.
इसका कुल क्षेत्रफल केवल लगभग 0.44 वर्ग किलोमीटर है.
वेटिकन सिटी यूरोप में स्थित है और पूरी तरह इटली की राजधानी रोम शहर से घिरा हुआ है यानी यह एक देश के अंदर देश जैसा है.इनसाइकलोपेडिया ब्रिटानिका के मुताबिक यह रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्य केंद्र भी माना जाता है और यहां पोप रहते हैं, जिन्हें दुनिया भर के करोड़ों कैथोलिक ईसाइयों का सर्वोच्च धार्मिक नेता माना जाता है.इस देश की आबादी बेहद कम है. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां करीब 800 से 900 लोग रहते हैं. यही वजह है कि यह दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश भी माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग चर्च, प्रशासन या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े होते हैंGK:क्या आप जानते हैं ?दुनिया में एक ऐसा देश है जो सबसे छोटा है
