SPORTS:भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुआ एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड

सार

क्रिकेट में लगातार सात गेंदों पर सात छक्के जड़ने का कारनामा सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने किया है. यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज है,क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने की उपलब्धि कई बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं,

विस्तार

क्रिकेट में लगातार सात गेंदों पर सात छक्के जड़ने का कारनामा सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने किया है. यह रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज है,क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने की उपलब्धि

कई बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं, लेकिन लिस्ट ए या वनडे जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया थाभारतीय टीम के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेल चुके ऋतुराज गायकवाड़ को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है. यही प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी तक भी ले गया था, जब उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में टीम इंडिया की अगुआई की थी.साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ऋतुराज ने एक ऐसी पारी खेली, जो आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में सात छक्के जड़ दिए थे.

पारी का 49वां ओवर लेकर आए शिवा सिंह के सामने ऋतुराज पूरी तरह हावी रहे.

ओवर की पहली छह गेंदों पर उन्होंने लगातार छक्के लगाए. ओवर की छठी गेंद नो-बॉल निकली, जिस पर भी उन्होंने गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया. इसके बाद मिली अतिरिक्त गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ते हुए एक ओवर में 43 रन बटोर लिए. यह लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का विश्व रिकॉर्ड है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *