
1 जुलाई/ DPH NEWS
सार
भारतीय क्रिकेट के ऋषभ पंत ने दिल्ली प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने का फैसला किया है.दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के तीसरे सीजन का ऑक्शन 1 जुलाई को होगा
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के ऋषभ पंत ने दिल्ली प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने का फैसला किया है.दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के तीसरे सीजन का ऑक्शन 1 जुलाई को होगा. ऋषभ पंत ने भी ऑक्शन के लिए अपना नाम आगे किया है. पंत इस लीग के पहले सीजन में खेले थे. पुरानी दिल्ली 6 के लिए उन्होंने एक ही मैच खेला था और फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए. लेकिन इस समय पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह पूरा सीजन खेलते हुए नजर आएंगे.महिला इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रही प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली प्रीमियर लीग में 8 पुरुष और चार महिला टीमें हिस्सा लेती हैं. ऑक्शन के लिए कुल मिलाकर 400 पुरुष और 200 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ऑक्शन से पहले रिटेंशन का दौर खत्म हो चुका है. टीमों ने 65 पुरूष और 28 महिला खिलाड़ियों को बरकरार रखा (रिटेंशन) है.पुरुष इवेंट में आठों टीमों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रूपये का पर्स मिला है. उन्हें रिटेंशन भी इन पैसों से ही करना था. बचे हुए पैसे के साथ वह ऑक्शन में जाएंगे. वहीं चार महिला टीमों में से हर एक के लिये पर्स 75 लाख रुपये का है, जिसमें से रिटेंशन का पैसा काटा गया है.IPL की तरह यहां भी खिलाड़ियों को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. पुरुषों में टॉप कैटेगरी है मार्की कैटेगरी. इसमें वह खिलाड़ी हैं जो भारत, भारत ए के लिये या पिछले तीन सीजन में किसी आईपीएल टीम के लिये खेल चुके हैं.
