नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन का तीसरा दिन;

105 नामांकन दाखिल 16 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

सार

नगर निगम/नगर कौंसिल/नगर पंचायत की आम चुनाव-2026 संबंधी जारी शेड्यूल के अनुसार जिले में 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए नामांकन भरने के आज तीसरे दिन कुल 105 नामांकन प्राप्त हुए, जिसके साथ अब तक कुल नामांकनों की संख्या 122 हो गई है

जालंधर/15 मई / DPH NEWS

विस्तार

राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर निगम/नगर कौंसिल/नगर पंचायत की आम चुनाव-2026 संबंधी जारी शेड्यूल के अनुसार जिले में 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए नामांकन भरने के आज तीसरे दिन कुल 105 नामांकन प्राप्त हुए, जिसके साथ अब तक कुल नामांकनों की संख्या 122 हो गई है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)- कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर दिव्या पी. ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर कौंसिल आदमपुर के 13 वार्डों के लिए 3, नगर कौंसिल करतारपुर के 15 वार्डों के लिए 17, नगर कौंसिल नकोदर के 17 वार्डों के लिए 51, नगर कौंसिल नूरमहल के 13 वार्डों के लिए 6 और नगर कौंसिल फिल्लौर के 15 वार्डों के लिए 11 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत लोहियां खास के 13 वार्डों के लिए 10 और नगर पंचायत महितपुर के 13 वार्डों के लिए 7 नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 16 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई 2026 को होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक अपने कागज वापिस ले सकते है। उन्होंने बताया कि वोटिंग 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *