

सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) सीजन में नहीं पहुंच पाई टीम प्लेऑफ में
22 मई/ DPH NEWS
सार
IPL 2026 सीएसके गुजरात से हार के साथ ही समाप्त हो गया। ये टीम प्लेऑफ में इस सीजन में नहीं पहुंच पाई और इस टीम ने 14 लीग मैचों में 6 मैच जीते और 8 मैच हारे।
विस्तार
IPL 2026 सीएसके गुजरात से हार के साथ ही समाप्त हो गया। ये टीम प्लेऑफ में इस सीजन में नहीं पहुंच पाई और इस टीम ने 14 लीग मैचों में 6 मैच जीते और 8 मैच हारे। इस टीम के इस सीजन में कुल 12 अंक रहे। सीएसके के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन रहे जो इसी सीजन में इस टीम का हिस्सा बने थे तो वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने बाजी मारी।संजू सैमसन ने इस सीजन में कुल 14 मैच सीएसके के लिए खेले और इस दौरान 288 गेंदों का सामना करते हुए कुल 477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। संजू का बेस्ट स्कोर इस सीजन में नाबाद 115 रन रहा। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस सीजन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 337 रन दो अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन रहा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कार्तिक शर्मा रहे जिन्होंने 11 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 295 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा।सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने में वो सफल रहे। अंशुल ने इस सीजन में खेले 14 मैचों में कुल 21 विकेट झटके और उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेमी ओवर्टन रहे जिन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं तीसरे नंबर पर टीम के स्पिनर नूर अहमद रहे जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 14 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए। नूर का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा।
