

16 मई/ DPH NEWS
सार
मुकाबले से पहले दोनों टीमों और स्टेडियम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा प्रयागराज में आंधी-तूफान से 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।लखनऊ और चेन्नई के बीच IPL का यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस
विस्तार
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के 59वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरजायंट्स ने शुरुआती एकादश में तीन बदलाव करते हुए आकाश सिंह, समद अहमद और मुकुल चौधरी को मौका दिया है। सुपरकिंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन पदार्पण करेंगे जबकि गुरजपनीत सिंह को अकील हुसैन की जगह इंपैक्ट खिलाड़ी में रखा गया है।
टॉस के बाद दोनों टीमों ने मैदान पर दो मिनट का मौन रखा।
वहीं स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी दोनों टीमों का साथ दिया।लखनऊ और चेन्नई के बीच IPL का यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों और स्टेडियम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। दरअसल, 13 मई को पूरे उत्तर-प्रदेश में जबरदस्त आंधी-तूफान आया था। इस तूफान में 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसी को लेकर मैच से पहले दोनों टीम के प्लेयर्स ने दो मिनट का मौन रखकर अपना शोक व्यक्त किया। इस तूफान में सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज से सामने आई। प्रयागराज में आंधी-तूफान से 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
