आयरलैंड दौरे के लिए भारत को मिल सकता है नया कप्तान ,श्रेयस अय्यर हो सकते हैं नये कप्तान

दिल्ली/ DPH NEWS

सार

एपेक्स काउंसिल की बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया सदस्यों को सूर्यकुमार को हटाने के फैसले की जानकारी दे सकते हैं. यह फैसला चयन समिति की बैठक से पहले ही लिया जा सकता है. इसमें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी. श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा सूर्यकुमार की जगह लेने के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं.

विस्तार

एपेक्स काउंसिल की बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया सदस्यों को सूर्यकुमार को हटाने के फैसले की जानकारी दे सकते हैं. यह फैसला चयन समिति की बैठक से पहले ही लिया जा सकता है. इसमें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगीआयरलैंड दौरे के लिए भारत को नया कप्तान मिल सकता है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव को हटाया जा सकता है. . श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा सूर्यकुमार की जगह लेने के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं.

मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें संजू सैमसन पर हैं.कभी दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव का फॉर्म लगातार गिरता जा रहा है.

उनकी कप्तानी में टीम ने कोई द्विपक्षीय सीरीज या बड़ा टूर्नामेंट नहीं गंवाया लेकिन अपनी बल्लेबाजी से जगह पक्की नहीं कर पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता आईपीएल 2026 के अंत तक इंतजार करना चाहते थे. सूर्यकुमार फॉर्म में लौट सकें, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 13 पारियों में 147.54 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन बनाए.खबरों के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया एपेक्स काउंसिल को टीम के कप्तान से जुड़े फैसले की जानकारी देंगे. वो बताएंगे कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव को हटाने के फैसले पर एकमत हैं या नहींभारतीय टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब अपने विदेशी दौरे के लिए तैयार है. टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलना है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. 26 और 28 जून को आयरलैंड में टी20 मैच खेला जाएगा. 1 से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेला जाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *