Sports Cricket: महिला T20 भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

2 जुलाई/DPH NEWS

सार

भारतीय महिला टीम ने हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपना नेट रन मजबूत रखा है और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से आगे ही चल रही है। भारतीय महिला टीम का सफर टी20 विश्व कप में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारत ने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी,

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपना नेट रन मजबूत रखा है और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से आगे ही चल रही है। भारतीय महिला टीम का सफर टी20 विश्व कप में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारत ने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसे तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिसने सेमीफाइनल के समीकरण बिगाड़ दिए। भारत का सामना ग्रुप चरण के आखिरी मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ कड़ी टक्कर में है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने चार मैचों के बाद छह-छह अंक हासिल किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। भारत का नेट रन रेट (+2.268) दक्षिण अफ्रीका (+0.734) से काफी बेहतर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (+4.724) इसमें भी बढ़त बनाए हुए है।—यदि भारत, दक्षिण अफ्रीका का अपने-अपने अंतिम मैच में समान परिणाम होता है, तो भारत रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाए और भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे। तब भी भारत ही आगे बढ़ेगा।—अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश पर बड़ी जीत मिली तो तीन टीमों के अंक बराबर होंगे और बेहतर रन रेट से भारत, दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ेंगे।—-अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को और दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा दे, तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ और दक्षिण अफ्रीका आठ अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *