GK:क्या आप जानते हैं भारत का एक ऐसा राज्य जिसने देश को दिए सबसे ज्यादा राष्ट्रपति

Tamilnadu /DTH news

भारत देश अपने अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भूमिकाओं में माना गया है लेकिन एक ऐसा राज्य भी है जहां लोग बहुत पढ़े-लिखे होते हैं और इस राज्य से भारत को सबसे ज्यादा राष्ट्रपति मिले हैं जानकारी के अनुसार देश में अब तक 15 राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को कार्यभार संभाला था. वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. अब तक देश के अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रपति बने हैं. इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. लेकिन देश को सबसे ज्यादा राष्ट्रपति देने वाला राज्य तमिलनाडु है.तमिलनाडु ने अब तक देश को 3 राष्ट्रपति दिए हैं. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी (अब तमिलनाडु) से 19621967 तक राष्ट्रपति रहे. तमिलनाडु (राजमदम) से दूसरे राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन रहे हैं. जिनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक था. वहीं, इस राज्य से तीसरे राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रहे. रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मिसाइल मैन का कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा.राज्यों का नाम राष्ट्रपतियों के जन्मस्थान के आधार पर है. हालांकि, कुछ राष्ट्रपतियों को उन राज्यों से जोड़ा जाता है जहां उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बनाया। हालांकि, जन्म के आधार पर राष्ट्रपतियों की सबसे अधिक संख्या वाला राज्य अभी भी तमिलनाडु ही है. तमिलनाडु के बाद दूसरा नम्बर पर ओडिशा का आता है. यहां से दो राष्ट्रपति बने. इसके बाद बिहार-1, उत्तर प्रदेश-1, आंध्र प्रदेश-1, असम-1, पंजाब-1, मध्य प्रदेश-1, केरल-1, मध्य प्रदेश-1, पश्चिम बंगाल-1 और तेलंगाना-1 हैं, जहां से सिर्फ एक-एक राष्ट्रपति निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *