SPORTS:भारत और अफगानिस्तान के वनडे मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी कर बनाए 350 रन

12 जून/ DPH NEWS

सार

भारत और अफगानिस्तान में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार बैटिंग की और अफगानिस्तान को 350 रनों का लक्ष्य दिया ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई.

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार बैटिंग की और अफगानिस्तान को 350 रनों का लक्ष्य दिया ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई.

सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया.

बताते चलें की बारिश के चलते मैच में प्रत्येक पारी में ओवरों की संख्या घटाकर 49 कर दी गई है.भारतीय पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने की. दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और 7 ओवरों में ही टीम का स्कोर 70 के पार था. वैभव 22 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए और सबसे विचित्र बात यह रही की वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए लेकिन एक भी सिक्स नहीं लगाया.इंडिया ए के बड़े स्कोर की नींव प्रभसिमरन सिंह ने रखी, जिन्होंने 69 गेंद में 84 रन की पारी खेली और इस पारी में 14 चौके लगाए. प्रियांश आर्य लगातार दूसरे मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. मगर पिछले मैच के शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर दम दिखाते हुए 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

कप्तान तिलक वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 66 रन बनाए. दोनों के बीच 78 रनों की पार्टनरशिप हुई.

अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्ला अहमदजई ने खूब कहर बरपाया और 5 विकेट लिए. फरमानुल्लाह सैफी बहुत महंगे साबित हुए, लेकिन 3 बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता पाई. कप्तान इमरान मीर और खलील गुरबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन अन्य गेंदबाजी काफी महंगे साबित हुए.यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है और अफगानिस्तान अपना पहला मैच खेल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *