
सार
करीब 18.11 किलोमीटर लंबी यह नई रेल लाइन मोहाली को सीधे राजपुरा के पास सराय बंजारा स्टेशन से जोड़ेगी। वर्तमान में मालवा क्षेत्र (पटियाला, संगरूर, बठिंडा, धुरी आदि) से चंडीगढ़ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को अम्बाला होकर घूमकर जाना पड़ता है, लेकिन इस नई लाइन के बनने के बाद दूरी और समय दोनों में बड़ी बचत होगी
विस्तार
पंजाब की बहुप्रतीक्षित मोहाली–राजपुरा नई रेलवे लाइन अब धीरे-धीरे ज़मीन पर उतरती दिखाई दे रही है!करीब 18.11 किलोमीटर लंबी यह नई रेल लाइन मोहाली को सीधे राजपुरा के पास सराय बंजारा स्टेशन से जोड़ेगी। वर्तमान में मालवा क्षेत्र (पटियाला, संगरूर, बठिंडा, धुरी आदि) से चंडीगढ़ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को अम्बाला होकर घूमकर जाना पड़ता है, लेकिन इस नई लाइन के बनने के बाद दूरी और समय दोनों में बड़ी बचत होगी।
प्रस्तावित रूट:सराय बंजारा (राजपुरा-अम्बाला सेक्शन) → नई लाइन → मोहाली क्षेत्र → चंडीगढ़ रेल नेटवर्क
सबसे महत्वपूर्ण बात:मोहाली स्टेशन को भविष्य में एक महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में विकसित किए जाने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि यहाँ से चंडीगढ़, साहनेवाल (लुधियाना दिशा) और नई राजपुरा लाइन—तीनों दिशाओं का रेल संपर्क उपलब्ध होगा।परियोजना स्वीकृत,₹443 करोड़ का बजट स्वीकृत,स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट का दर्जा, भूमि अधिग्रहण शुरूफिलहाल भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इसके बाद टेंडर और निर्माण कार्य शुरू होगा। यदि काम तय समय पर आगे बढ़ता है तो आने वाले वर्षों में पंजाब के रेल नक्शे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।क्या आपको लगता है कि इस लाइन पर भविष्य में वंदे भारत और नई इंटरसिटी ट्रेनें भी चलेंगी।
