पंजाब और चंडीगढ़ में भयंकर गर्मी के चलते 23 मई से स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

चंडीगढ़/ DPH NEWS

सार

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 26 मई तक हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.बढ़ती गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने 23 मई से स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

विस्तार

पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री को पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 26 मई तक हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

.बढ़ती गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने 23 मई से स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने और ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.पंजाब में भी जल्द ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियां 25 मई 2026 से शुरू हो सकती हैं और स्कूल 1 जुलाई को दोबारा खुल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *