“मावा धिया सत्कार योजना”औरतों के खाते में पैसा पहुंचते ही औरतों के चेहरे पर देखी गई खुशी की लहर

2 जुलाई/ DPH NEWS

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही ऐलान किया था की औरतों को ₹1000 प्रति महीना दिया जाएगा। इसी संबंध में एक जुलाई से औरतों का इंतजार खत्म हुआ औरतों के खाते में 3 महीने के पैसे डालकर भगवत सिंह मां ने मां किया सत्कार योजना का जो वादा किया था उसे पूरा किया।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही ऐलान किया था की औरतों को ₹1000 प्रति महीना दिया जाएगा। इसी संबंध में एक जुलाई से औरतों का इंतजार खत्म हुआ औरतों के खाते में 3 महीने के पैसे डालकर भगवत सिंह मां ने मां किया सत्कार योजना का जो वादा किया था उसे पूरा किया। जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को धुरी से बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ लॉन्च की. लाभार्थी महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एकमुश्त जमा की गई. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में शामिल इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी गई है,

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 4500 रुपये का मैसेज आ गया है.

किसे मिलेगी कितनी रकमसामान्य वर्ग की महिलाओं को कुल 3,000 रुपए (1,000 रुपये प्रतिमाह) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 4,500 रुपए (1,500 रुपये प्रतिमाह) की राशि सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं. पंजाब का कहना है कि अब तक इस योजना के लिए करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी. राज्य सरकार का अनुमान है कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. राज्य में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है, बिना भ्रष्टाचार के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, सड़कों का विकास किया गया है और कई टोल प्लाजा बंद कर प्रतिदिन लगभग 70 लाख की बचत सुनिश्चित की गई है. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है. अब तक सबने पंजाब को लूटा. भगवंत मान पहले CM हैं जिन्होंने पंजाब को नहीं लूटा. सारा सरकारी पैसा लोगों तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *