ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त, ट्रंप

28 अप्रैल/ DPH NEWS

अब्बास अराग़ची इस्लामाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मास्को के लिए रवाना होंगे.इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा कि ‘ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा और उनका देश जीत हासिल करेगा.’ ट्रंप ने यह भी कहा, “ईरानी बात करना चाहते हैं, तो वे संवाद कर सकते हैं.”इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने पाकिस्तान में ईरान जंग पर होने वाली संभावित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की बैठक रद्द कर दी. यह फ़ैसला उस समय लिया गया जब ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से निकल चुका था.राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुश्नर का इसमें ‘बहुत ज़्यादा समय बर्बाद’ होगा. साथ ही ये भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है तो ‘उन्हें बस फोन करना होगा.’इस बीच बीबीसी की अरबी सेवा की एक ख़बर के अनुसार, पाकिस्तान में सरकारी सूत्रों ने रविवार को रॉयटर्स को बताया कि अमेरिकी सेना ने इस्लामाबाद से सुरक्षा उपकरण हटा लिए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि जल्द ही बातचीत के लिए कोई अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लौटने की संभावना नहीं है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की थी कि उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है.रविवार को दोबारा इस्लामाबाद पहुंचने के बाद अब्बास अराग़ची ने पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात की.बीबीसी उर्दू के विश्लेषण के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अमेरिका के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अपनी सरकार द्वारा प्रस्तावित रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे.हालांकि इससे पहले जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूतों की इस्लामाबाद यात्रा को रद्द किया था तो उनका कहना था कि इसका मतलब शत्रुता से नहीं लगाया जाना चाहिए.ईरानी विदेश मंत्री ने संघर्ष विराम और राजनयिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की.अराग़ची और मिस्र के उनके समकक्ष बद्र अब्देल अत्ती ने कूटनीति, अमेरिका-इसराइल युद्ध में संघर्ष विराम और क्षेत्र में ताज़ा घटनाक्रमों पर चर्चा की.अब्बास अराग़ची ने तुर्की के विदेश मंत्री हकन फ़िदान से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें संघर्ष विराम से जुड़े ताजा घटनाक्रमों और कूटनीतिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी.उधर, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान ने अमेरिकी वार्ताकारों और उनके ईरानी और पाकिस्तानी समकक्षों के साथ वार्ता के दौरान हुई प्रगति पर चर्चा की.तुर्की के विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान ने अमेरिकी वार्ताकारों के साथ फ़ोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता में नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा की.दो अलग-अलग फ़ोन कॉल में, फ़िदान ने अराग़ची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार के साथ ईरान और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता पर भी चर्चा की.ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान के साथ फ़ोन पर बातचीत की है.ईरान के विदेश मंत्रालय मंत्रालय ने कहा कि क़तर और सऊदी अरब के अपने समकक्षों के साथ भी बातचीत की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *