Weather:गर्मी से जल्दी मिलेगी लोगों को राहत, अगले 2/3 दोनों में मानसून के पहुंचने की संभावना

चंडीगढ़/ DPH NEWS सार

अगले 2-3 दिनों में मानसून के राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। हवाएं अनुकूल रही तो एक सप्ताह के भीतर मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।

विस्तार

लगातार पढ़ रही उमस वाली गर्मी से लोगों को मिलेगी जल्द ही राहत मिलने की संभावना है जानकारी के अनुसारअगले 2-3 दिनों में मानसून के राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। हवाएं अनुकूल रही तो एक सप्ताह के भीतर मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।इधर IMD ने जुलाई माह का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार जुलाई में पूरे देश की औसत मासिक वर्षा सामान्य से नीचे यानी दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 94 प्रतिशत ही होगी। लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी मध्य भारत में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आइएमडी के दीर्घावधि (1971-2020) आकलन के आधार पर जुलाई में देश की बारिश का एलपीए 280.4 मिमी है

आइएमडी ने 1 से 4 जुलाई तक राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ प्रदेशों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट तो 14 प्रदेशों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कुछ इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा है। 2 से 4 जुलाई तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और दक्षिण गुजरात में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 3 जुलाई को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे उत्तर व मध्य भारत में मानसून और अधिक सक्रिय होगा।आइएमडी के अनुसार कश्मीर से बंगाल तक लगभग 1500 किमी लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की लंबी पट्टी) साफ दिख रही है। सैटेलाइट इमेज में यह ट्रफ उत्तरी बंगाल की खाड़ी से शुरू होकर हिमालय की तलहटी तक फैली हुई है। अगले कुछ दिनों में ट्रफ दक्षिण की ओर शिफ्ट होगी, जिसके परिणामस्वरूप 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *