हर्ष चौहान की बैटिंग और कृष्ण वालिया की बॉलिंग शानदार

होशियारपुर,/ DPH News
सार
क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने रोपड़ की टीम को 24 रन से हराकर 4 पॉइंट्स हासिल किए। जानकारी देते हुए HDCA के सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने बताया कि बारिश की वजह से 50-50 ओवर के बजाय रोपड़ की टीम ने टॉस जीतकर होशियारपुर की टीम को बैटिंग के लिए बुलाया। बैटिंग करते हुए होशियारपुर की टीम ने 19.3 ओवर में 157 रन बनाए
विस्तार
PCA की तरफ से करवाए जा रहे लड़कों के इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने रोपड़ की टीम को 24 रन से हराकर 4 पॉइंट्स हासिल किए। जानकारी देते हुए HDCA के सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने बताया कि बारिश की वजह से 50-50 ओवर के बजाय रोपड़ की टीम ने टॉस जीतकर होशियारपुर की टीम को बैटिंग के लिए बुलाया। बैटिंग करते हुए होशियारपुर की टीम ने 19.3 ओवर में 157 रन बनाए। जिसमें हर्ष चौहान ने 47, युग ग्रोवर और कृष्ण वालिया ने 19-19, साहिल सहोत्रा ने 17, गुरमन ने 15 और मुकुल जिंदल ने 13 रन का योगदान दिया। रोपड़ की तरफ से बॉलिंग करते हुए हरकीरत सिंह ने 3 और अमन सिंह ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।
डॉ. घई ने बताया कि टारगेट का पीछा करते हुए रोपड़ की टीम 18.3 ओवर में 133 रन ही बना सकी।
जिसमें प्रभसिमर ने 79 और राजवीर ने 20 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से शानदार बॉलिंग करते हुए कृष्ण वालिया, चिराग कुमार, कृत्या कपूर, आर्यम अरोड़ा ने 2-2 विकेट और हर्षित नंदा ने 1 विकेट लिया। टीम को जीत की बधाई देते हुए एचडीसीए प्रेसिडेंट डॉ. दलजीत खेला, डॉ. पंकज शिव, विवेक साहनी समेत अन्य अधिकारियों और मेंबर्स ने अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम की इस जीत पर डिस्ट्रिक्ट कोच दलजीत सिंह, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर और पूर्व नेशनल प्लेयर कुलदीप धामी, डिस्ट्रिक्ट महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, निकिता, परवीन शिंटू, पंकज पिंका, अशोक शर्मा, दिनेश आदि ने भी टीम को बधाई दी। डॉ. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मैच 12 जुलाई को होशियारपुर में नवांशहर के खिलाफ खेला जाएगा।
