
1 मई / DPH NEWS
अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी समीउल्लाह शिनवारी, आफताब आलम और शहजाद मोहम्मद पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बैन लगा दिया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान बोर्ड की इजाजत के बिना भारत में हुई लेजेंड्स लीग में हिस्सा लिया था. इन तीनों खिलाड़ियों को एसीबी ने चार महीने के लिए बैन कर दिया है. अब ये तीनों खिलाड़ी चार महीने तक किसी भी घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. बता दें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की देखरेख के मामले में काफी सख्त है.अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड तीनों खिलाड़ियों से नाखुश है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि लीजेंड्स लीग को आईसीसी और बीसीसीआई दोनों की मान्यता प्राप्त नहीं है, जिससे फिक्सिंग का खतरा बढ़ जाता है. बता दें लीजेंड्स लीग में समीउल्लाह शिनवारी की टीम रॉयल राइडर्स पंजाब विजेता बनी थी. इस लीग में असगर अफगान भी खेले थे लेकिन बोर्ड ने उनपर बैन नहीं लगाया क्योंकि वो पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुकेरिपोर्ट्स के मुताबिक एक खिलाड़ी ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट शुरू होने से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया था. लेकिन बोर्ड सदस्य एनओसी देने में लगातार देरी करते रहे और खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत ही नहीं मिली. इसलिए खिलाड़ियों के पास लीग में खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. यही नहीं ये खिलाड़ी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं इसलिए उन्होंने एसीबी से इजाजत लेने की जहमत भी नहीं उठाई.बता दें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को सिर्फ 3 विदेशी लीग में खेलने की इजाजत दी है. पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर टी20 लीग को प्राथमिकता दी, जिसके बाद एसीबी ने ये फैसला उठाया. अफगानिस्तान बोर्ड के इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान राशिद खान , नूर अहमद और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ियों को हुआ है.

