
29 अप्रैल/ DPH NEWS
आईपीएल 2026 में एक तरफ 10 टीमें ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनके विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के बराबर ही हैं. आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं. चेन्नई के अंशुल कंबोज के नाम भी 8 मैचों में 14 विकेट हैं. वहीं SRH के मलिंगा भी इतने ही मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं. इसके बाद तीन गेंदबाजों ने 13-13 विकेट झटके हैं. इसमें राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं. भुवनेश्वर कुमार- 14 विकेटअंशुल कंबोज- 14 विकेट ईशान मलिंगा- 14 विकेट जोफ्रा आर्चर- 13 विकेटप्रिंस यादव- 13 विकेट कगिसो रबाडा- 13 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा- 12 विकेटरवि बिश्नोई- 11 विकेट अब बात करें ऑरेंज कैप की तो इसकी जंग भी काफी रोमांचक है. अभी ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है. अभिषेक के आठ मैचों में 380 रन हैं. हालांकि, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी दावेदारों में शामिल हैं. अभी तक 9 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन ठोके हैं. आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच है. ऐसे में राजस्थान के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के अभिषेक को पीछे छोड़ सकते हैं. वह अभी ऑरेंज कैप हासिल करने से 24 रन दूर हैं. जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सिर्फ चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा से ऑरैंज कैप छीन लेंगे.अभिषेक शर्मा- 380 रनकेएल राहुल- 358 रनवैभव सूर्यवंशी- 357 रनविराट कोहली- 351 रनहेनरिक क्लासेन- 349 रन
