
होशियाारपुर/ DPH NEWS
सार
सीनियर कटोच शील्ड इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर ने रोपड़ को पहली पारी में हराकर 4 पॉइंट हासिल किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए HDCA सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने बताया कि इस दो दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 88.1 ओवर में 370 रन बनाए।
विस्तार
सीनियर कटोच शील्ड इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर ने रोपड़ को पहली पारी में हराकर 4 पॉइंट हासिल किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए HDCA सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने बताया कि इस दो दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 88.1 ओवर में 370 रन बनाए। होशियारपुर ने शानदार बैटिंग करते हुए रजत सोनी ने 171 रन, पुलकित शर्मा ने 39, हरदित सिंह सैनी ने 34, विपिन चौहान, ऐशवीर और ध्रुव बघानिया ने क्रम से 22, 20 और 13 रन का योगदान दिया। इसके अलावा होशियारपुर टीम के वाइस-कैप्टन कुलवीर सिंह ने 16 और गुरशरण सिंह सिहरा ने नाबाद 11 रन की पारी खेली। रोपड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शनूर ने 4, जसप्रीत, राहुल व निपुण ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। डॉ. घई ने बताया कि होशियारपुर के 370 रनों के जवाब में रोपड़ की टीम ने 68 ओवर में मात्र 241 रन बनाए। जिसमें जीवनजोत सिंह बाजवा ने 78 व करमनप्रीत सिंह ने 53 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान करमवीर सिंह ने 5 विकेट, ध्रुव बघानिया ने 2, गुरशरण सिंह सिहरा व आर्यन अरोड़ा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए रोपड़ की टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। इस तरह होशियारपुर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर 4 अंक प्राप्त कर यह मैच जीत लिया। होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए के डॉ. दलजीत खेला ने टीम को बधाई दी। इस मौके पर एचडीसीए के विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, डॉ. पंकज शिव, सुभाष शर्मा व एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर टीम के कोच दलजीत सिंह, असिस्टेंट कोच परवीन शिंटू, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज पिंका और महिला कोच दविंदर कौर कल्याण ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस मेहनत और लगन से खिलाड़ियों ने यह मैच जीता है, उसी तरह वे 1 और 2 जुलाई को फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ होने वाले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
