पंजाब कांग्रेस: सरकार और पुलिस राज्य में क्रिमिनल सिस्टम को सपोर्ट करती है: चरणजीत चन्नी

चमकौर साहिब/ DPH NEWS

सार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शायद पुलिस और सरकार ही पंजाब में इतनी हत्याएं और चोरियां होने का कारण हैं। कल FBI जांच एजेंसी में दोषी पाए गए टांडा के SHO ने पूरे पंजाब को बदनाम किया है

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शायद पुलिस और सरकार ही पंजाब में इतनी हत्याएं और चोरियां होने का कारण हैं। कल FBI जांच एजेंसी में दोषी पाए गए टांडा के SHO ने पूरे पंजाब को बदनाम किया है और पंजाब पुलिस की बदनामी हुई है। इसके लिए आम आदमी पार्टी और पुलिस दोनों जिम्मेदार हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि राज्य में क्रिमिनल सिस्टम को सरकार और पुलिस का सपोर्ट है। पुलिस गैंगस्टरों को बचा रही है और अब सरकार भी उन्हें बचा रही है। चन्नी ने कहा कि जिस पुलिस इंस्पेक्टर का नाम एक अमेरिकी एजेंसी ने लिया है, उस पर गैंगस्टरों के साथ काम करने, जबरन वसूली को बढ़ावा देने और सरकारी तंत्र में रहकर क्रिमिनल नेटवर्क की मदद करते हुए केस दर्ज करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *