पंजाब किंग्स का हारने का सिलसिला लगातार जारी बेंगलुरु ने की जीत हासिल

18 मई/ DPH NEWS

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी।इस जीत के साथ बेंगलुरु के 18 पॉइंट्स हो गए और टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, पंजाब की यह लगातार छठी हार रही।शशांक का अर्धशतक काम नहीं आयापंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। बाद में कूपर कोनोली, मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम टारगेट से 23 रन दूर रह गई। शशांक ने 27 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली।गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 3 विकेट झटके। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती दो विकेट झटके। जोश हेडलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शफर्ड को 1-1 विकेट मिला।इससे पहले, बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। आखिर में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन बनाए, वहीं टिम डेविड ने 12 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को 220 के पार पहुंचाया।पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं। पाटीदार चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *