सीएम भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर ब्लास्ट,राजनीतिक साजिश, भाजपा पर लगाया आरोप

न्यू दिल्ली/ DPH NEWS

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ के ठिकानों के पास दो धमाके हुए हैं, जिनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उधर सीएम भगवंत मान ने इस ब्लास्ट को राजनीतिक साजिश बताया हैपंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ठिकानों के पास एक के बाद एक दो धमाकों से इलाके दहल गए हैं. इनमें से एक धमाका सीमावर्ती राज्य में बीएसएफ मुख्यालय के बिल्कुल करीब हुआ. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.बता दें कि ये दोनों धमाके जालंधर और अमृतसर में हुए हैं. पहला धमाका जालंधर के बीएसएफ चौक पर बीएसएफ मुख्यालय के पास हुआ, तो वहीं दूसरा धमाका दो अमृतसर में हुआ वह भी आर्मी कैंप के बाहर हुआ. इन दोनों धमाकों से पंजाब में बड़ी हलचल पैदा हो गई है. वहीं धमाकों को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि, ‘ये धमाके भाजपा की साजिश हैं. मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि इस तरह की हरकतें बंद करे.’उधर, इन धमाकों के बाद पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ बुलेटप्रूफ गेट लगाए गए हैं. पहले यहां आमतौर पर केवल 2 से 3 पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, लेकिन पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए अब कमांडो तैनात किए गए हैं. डीजीपी, एडीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आने-जाने वाले रास्ते को कई स्तर की बुलेटप्रूफ सुरक्षा के घेरे में रखा गया है. गेट के आसपास किसी को खड़े होने या रुकने की अनुमति नहीं है, जबकि मुख्यालय पर भारी हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *