चंडीगढ़ की तारीफ भारतीयों के लिए गर्व की बात “पॉलिश लड़की की वीडियो हुई वायरल”

चंडीगढ़/ 16 मई/ DPH NEWS

सार

इन दिनों एक पोलिश महिला के वीडियो पर भारतीय भी काफी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसमें पोलिश महिला ने चंडीगढ़ की प्रशंसा की है। उन्होंने शहर को भारत में अपने द्वारा देखे गए सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित स्थानों में से एक बताया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पोलिश महिला का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उसने शहर की स्वच्छता की जमकर तारीफ की है।

विस्तार

चंडीगढ़ की स्वच्छता और बुनियादी ढांचे की प्रशंसा करने वाली उनकी पोस्ट ने ऑनलाइन तेजी से ध्यान आकर्षित किया, जिसमें कई यूजर्स शहर के व्यवस्थित लेआउट और हरे-भरे वातावरण के बारे में उनकी टिप्पणियों से सहमति व्यक्त की। एक यूजर ने कमेंट किया, “चंडीगढ़ की खूबसूरती की सराहना करने के लिए धन्यवाद।” दूसरे यूजर ने लिखा कि, “अपने शहर के बारे में इतनी अच्छी बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा।”

भारत आने वाले कई टूरिस्ट भारत सकरात्मक पक्ष को दिखाने का भरसक प्रयास करते हैं मगर, कुछ विदेशी इंफ्लुएंसर नकारात्मक पक्ष को बढ़ा चढ़ाकर भी प्रस्तुत करते हैं। ऐसे तमाम वीडियो रोजाना वायरल होते हैं जिन पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ते हुए भी दिखाई देती है। मगर, इन दिनों एक पोलिश महिला के वीडियो पर भारतीय भी काफी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसमें पोलिश महिला ने चंडीगढ़ की प्रशंसा की है। उन्होंने शहर को भारत में अपने द्वारा देखे गए सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित स्थानों में से एक बताया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में उन्होंने एक विदेशी यात्री द्वारा चंडीगढ़ की प्रशंसा करने पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित हुआ है, क्योंकि उन्होंने चंडीगढ़ के स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण की प्रशंसा की। अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने चंडीगढ़ को “सुंदर शहर” कहा। डोमिनिका ने कहा कि चंडीगढ़ कई अन्य भारतीय शहरों से काफी अलग लगता है। उन्होंने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुनियोजित बताया। वे कहती हैं कि, ‘चंडीगढ़ भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है।’ आगे उन्होंने यहां की हरियाली और बुनियादी ढांचे की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में मुख्य सड़कों के किनारे अलग से साइकिल पथ बने हुए हैं, जिससे लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में आराम से साइकिल चला सकते हैं। डोमिनिका ने भारत में इस तरह की संगठित शहरी योजना को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा, “यही तो भारत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *