हिमाचल:सोलन तकनीकी खराबी के कारण खाई में गिरी कार 6 लोग सुरक्षित

हिमाचल प्रदेश/सोलन /DPH NEWS

सार

सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक खाई में जा गिरी। कार में सवार छह लोग बाल-बाल बच गए और सभी सुरक्षित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से शिमला घूमने के लिए छह लोग कार से जा रहे थे। सुबह के समय वे शौचालय जाने के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरे थे। इसी दौरान कार की हैंडब्रेक की तार टूट गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ढलान की ओर लुढ़कने लगा और पास की खाई में जा गिरा।

विस्तार

सोलन ,चक्कीमोड के निकट एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक खाई में जा गिरी। कार में सवार छह लोग बाल-बाल बच गए और सभी सुरक्षित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से शिमला घूमने के लिए छह लोग कार से जा रहे थे। सुबह के समय वे शौचालय जाने के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरे थे। इसी दौरान कार की हैंडब्रेक की तार टूट गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ढलान की ओर लुढ़कने लगा और पास की खाई में जा गिरा।घटना के समय सभी यात्री कार से बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी छह लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय यात्री वाहन के अंदर होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।सौभाग्य से इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *