

05 मई/DPH NEWS
सार
पंजाब के कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली। इस दौरान तेज हवा और ओले भी पड़े। ज्यादातर शहरों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ और ट्रांसफॉर्मर गिरने की भी खबरें आई हैं।
विस्तार
पंजाब के कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली। इस दौरान तेज हवा और ओले भी पड़े। ज्यादातर शहरों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ और ट्रांसफॉर्मर गिरने की भी खबरें आई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी था, लेकिन दोपहर में पंजाब में अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान मानसा, मोगा, खन्ना समेत कई दूसरी जगहों पर ओले भी गिरे। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, पटियाला, मानसा और फरीदकोट समेत कई दूसरे शहरों में तूफान के बाद तेज बारिश हुई। मानसा के भैणी बाघा गांव में हवा के कारण भैंसों के बाड़े का एक शेड गिर गया। इस दौरान शेड के नीचे दबी भैंसों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इसी तरह पटियाला और कई दूसरे शहरों में भी हवा के कारण पेड़ गिर गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। 5 जून को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि,
6 जून को पंजाब में कुछ जगहों पर मौसम खराब रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने 5 जून के लिए ऑरेंज और 6 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। राज्य में धान की रोपाई शुरू होने वाली है, ऐसे में यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
