
सार
क्राइम ब्रांच लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की देखरेख में अमनदीप सिंह बराड़, PPS ADCP (इन्वेस्टिगेशन) और दीप करण सिंह, PPS ACP डिटेक्टिव-2 लुधियाना की पुलिस पार्टी को एक बड़ी कामयाबी मिली है।क्राइम ब्रांच ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हितेश शर्मा उर्फ नन्ना पुत्र यशपाल, निवासी जस्सी रोड, लुधियाना, राजस्थान से बड़ी मात्रा में अफीम लाकर लुधियाना में सप्लाई करता है
लुधियाना,/11 जून / DPH NEWS
विस्तार
पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के तहत जगह-जगह पर छापेमारी और नाकाबंदी की जा रही है और कहीं जगह पर नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की देखरेख में अमनदीप सिंह बराड़, PPS ADCP (इन्वेस्टिगेशन) और दीप करण सिंह, PPS ACP डिटेक्टिव-2 लुधियाना की पुलिस पार्टी को एक बड़ी कामयाबी मिली है।क्राइम ब्रांच ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हितेश शर्मा उर्फ नन्ना पुत्र यशपाल, निवासी जस्सी रोड, लुधियाना, हुई है
आरोपी राजस्थान से अफीम लाकर लुधियाना में बेचता था
इस काम के लिए स्कोडा कार नंबर DL8CAQ 1451 का इस्तेमाल करता है।सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई और थाना डेहलों, लुधियाना में धारा 18/25/61/85 NDPS एक्ट के तहत केस नंबर 107 तारीख 05.06.2026 दर्ज किया गया और आरोपी को 04 kg 560 ग्राम अफीम और बताई गई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
