GK:क्या आप जानते हैं बीकानेर को क्यों कहते हैं रेड सिटी

9 जून/ DPH NEWS

सार

क्या आप जानते हैं भारत में एक रेड सिटी नाम का शहर भी है तो आईए जानते हैं राजस्‍थान का एक शहर ऐसा भी है जिसे रेड सिटी कहते हैं. उस शहर का नाम है बीकानेर. यह राजस्‍थान का ऐतिहासिक शहर है जो थार रेगिस्‍तान के मध्‍य में है. जानिए, इसे क्‍यों कहते हैं रेड सिटी रेड सिटी क्‍यों कहते हैं… बीकानेर की स्‍थापना 1488 में राजपूत राजकुमार राव बीका ने की थी.

विस्तार

क्या आप जानते हैं भारत में एक रेड सिटी नाम का शहर भी है तो आईए जानते हैं राजस्‍थान का एक शहर ऐसा भी है जिसे रेड सिटी कहते हैं. उस शहर का नाम है बीकानेर. यह राजस्‍थान का ऐतिहासिक शहर है जो थार रेगिस्‍तान के मध्‍य में है. जानिए, इसे क्‍यों कहते हैं रेड सिटी रेड सिटी क्‍यों कहते हैं

बीकानेर की स्‍थापना 1488 में राजपूत राजकुमार राव बीका ने की थी. शहर को रेड सिटी यानी लाल शहर नाम इसके बलुआ पत्‍थरों के कारण मिला है.

इन पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किलों, महलों और हवेली के निर्माण में किया गया. 18वीं और 19वीं शताब्दियों के दौरान व्यापारियों ने यहां एक हजार से अधिक हवेलियों का निर्माण कराया. रामपुरिया हवेली सबसे प्रसिद्ध हैक्‍यों खास हैं लाल पत्‍थर… बीकानेर में जो भी ऐतिहासिक निर्माण लाल बलुआ पत्‍थरों से हुए हैं वो खास वजह से इस्‍तेमाल हुए थे. ये दिन के समय 48 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गर्मी को अवशोष‍ित करते हैं और रात में उसे रिलीज करते हैं. नतीजा, कमरे प्राकृतिक रूप से आरामदायक रहते हैं. यहां के पुराने शहर की घुमावदार, संकरी गलियां रेगिस्तानी हवाओं को संकुचित करने के लिए बनाई गई थीं. इससे हवा की गति बढ़ती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *