Inauguration:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

जालंधर/ DPH NEWS

सार

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से पहले, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने शनिवार को स्टेशन के रीडेवलपमेंट के कामों का फाइनल रिव्यू किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को बाकी बचे छोटे-मोटे कामों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया

विस्तार

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन जो काफी समय से बन रहा है। जिससे यात्रियों को साफ-सफाई के साथ हर सुविधा मिली है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन लगभग बनकर तैयार है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से पहले, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने शनिवार को स्टेशन के रीडेवलपमेंट के कामों का फाइनल रिव्यू किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को बाकी बचे छोटे-मोटे कामों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया ताकि स्टेशन उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार हो सके। सतीश कुमार ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश भर के 75 स्टेशनों का उद्घाटन होना है, जिसमें 110 साल पुराना जालंधर कैंट स्टेशन भी शामिल है।

125 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्टेशन मॉडर्न सुविधाओं के साथ-साथ पंजाब की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाएगा।

रेनोवेशन के बाद स्टेशन पर डबल हाइट का एयर कॉन्कोर्स, नया फुट ओवरब्रिज, मॉडर्न टिकट काउंटर, फूड प्लाजा, रिटेल कियोस्क और यात्रियों के लिए अलग डॉरमेट्री बनाई गई हैं। इसके अलावा, करीब 4,855 स्क्वायर मीटर में फैली पार्किंग और दोनों तरफ से एंट्री का इंतज़ाम किया गया है। अभी इस स्टेशन पर रोज़ाना करीब 7,500 पैसेंजर आते हैं और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 66 ट्रेनें यहां रुकती हैं। 2022 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट करीब 18 महीने की देरी के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनने से जालंधर के लोगों और पैसेंजर्स को काफी सुविधा मिली है और लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *