GK:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पुराना नाम क्या था

लखनऊ /DPH News

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यह अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। राज्य की राजधानी लखनऊ का इतिहास इसे और भी खास बनाता है। लखनऊ का पुराना नाम कुछ और था और अभी इसकी पहचान नवाबों के शहर की है। अवध के नवाबों ने यहां कला, संस्कृति और वास्तुकला को नई पहचान दी थी।समय के साथ लखनऊ यूपी की राजनीतिक और प्रशासनिक राजधानी बना। आज यह शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, तहजीब और गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। इसके बारे में जीके के सवाल-जवाब प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं, इसलिए यहां इसका इतिहास जानें।लखनऊ शहर उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यह शहर अपनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। lucknow.nic.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लखनऊ का पुराना नाम लखनपुरी (Lakhanpuri) था, जिसे भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में रखा गया था। समय के साथ यह नाम बदलकर वर्तमान लखनऊ के रूप में जाना गया। लखनऊ अपने अदब, खानपान और वास्तुकला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। आज यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक केंद्र है जिसका देश के इतिहास में विशेष स्थान है ऐसा माना जाता है कि लखनऊ की उत्पत्ति सूर्यवंशी राजवंश से जुड़ी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में इसे पहले लखनपुरी कहा जाता था। शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित लक्ष्मण टीला इस कथा को विश्वसनीयता प्रदान करता है। प्राचीन काल में यह क्षेत्र कोसल के महाजनपद का हिस्सा था और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।लखनऊ को ‘नवाबों का शहर’ कहा जाता है क्योंकि यहां नवाबी संस्कृति और शाही जीवन शैली बहुत प्रसिद्ध थी। अवध के नवाबों ने 18वीं और 19वीं शताब्दी में लखनऊ को भव्य राजधानी बनाया था। नवाब आसफ-उद-दौला और सादत अली खान के शासनकाल में शहर में कई महल, इमामबाड़े, कर्बला और अन्य स्मारक बनाए गए। यूरोपीय शैली और मुगल वास्तुकला के मिश्रण से लखनऊ को अनोखी शैली के लिए जाना जाता है। बड़े इमामबाड़ा, रूमी गेट और बिबियापुर कोठी जैसी इमारतें इसकी भव्यता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *