
SSP सोहेल मीर ने तुरन्त लिया एक्शन,SHO को किया सस्पेंड
अमृतसर/ DPH NEWS
पंजाब पुलिस के अमृतसर में तैनात SHO को 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। वह थाना भिंडी सैदां में तैनात था। कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। इसका पता चला तो SHO शीशपाल सिंह ने वहां पहुंचकर खेप जब्त कर ली।स्थानीय समाचार इसके बाद उस मामले में कानूनी कार्रवाई कर पुलिस कस्टडी में रखना था लेकिन SHO ने उसे गायब कर दिया। जैसे ही पुलिस के अफसरों को भनक लगी कि SHO ने हेरोइन खुर्द-बुर्द कर दी तो तुरंत उसे अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद SSP सोहेल मीर ने उसे सस्पेंड कर दिया। सोमवार को उसे अजनाला कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। SHO उसी भिंडी सैदां थाने में तैनात था, जहां 30 मार्च को ग्रेनेड अटैक हुआ था।पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले हेरोइन की खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई थी। यह खेप भिंडीसैदां थाने के SHO शीशपाल सिंह के कब्जे में आई थी, लेकिन उन्होंने इसे जब्त दिखाने के बजाय खुद ही रख लिया। बताया जा रहा है कि SHO ने कुछ हिस्सा अपने पास रखा, जबकि बाकी हेरोइन को नष्ट कर दिया। जैसे ही इस मामल की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि SHO ने नियमों का पालन नहीं किया और खेप को रिकॉर्ड में नहीं दिखाया।
