
17 जुलाई/ DPH NEWS
सार
बादल क्यों फटते हैं जी हां आपने सही सुना अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आती है उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश से जहां बादल फटने की घटनाएं बहुत होती हैं और इससे जानी और माली नुकसान बहुत होता है तो कभी आपने सोचा है यह बादल क्यों फटता है और कैसे बारिश होती है
विस्तार
बादल क्यों फटते हैं जी हां आपने सही सुना अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आती है उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश से जहां बादल फटने की घटनाएं बहुत होती हैं और इससे जानी और माली नुकसान बहुत होता है तो कभी आपने सोचा है यह बादल क्यों फटता है और कैसे बारिश होती है तो लिए आज हम आपको बताते हैं जानकारी के अनुसारजब इकाई आयतन में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा उसे संतृप्त करने के लिए पर्याप्त होती है तब धूल धुएं और वायु के अणुओं पर वाष्प के जमते जाने से बादल दिखाई देने लगते हैं। जब वे पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में आ जाते हैं तो छोटी छोटी बूंदों के रूप में बरसने लगते है।।बादलों के आपस में घर्षण करने से उत्पन्न विद्युत आपस में विसर्जित होने पर गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देती है।कभी कभी किसी क्षेत्र विशेष में वायुमंडलीय दाब में अचानक कमी आ जाने पर आसपास की आर्द्र वायु वहॉं तेजी से संघनित होकर घने बादल बनाने लगती हैं और वे गुरुत्व के प्रभाव में आकर उस स्थान पर लगातार मूसलाधार वर्षा करने लगते हैं इसे बादलों का फटना कहते हैं।ऐसी बहुत सी जगह है जहां पर बादलों के फटने से बहुत तबाही हुई है जैसे केदारनाथ केदारनाथ में बादल फटने से सबसे ज्यादा तबाही हुई है न जाने कितनी लोग इसकी चपेट में आए हैं बादल फटना एक बहुत ही खतरनाक मंजर है।
