CRIME:राजस्थान में हुआ महा पाप, अगवा कर 13 साल की बच्ची से 32 लोगों ने किया रेप

राजस्थान/ DPH NEWS

सार

राजस्थान के गंगानगर में आत्मा को झंझोड़ने वाली एक बहुत ही शर्मसार घटना सामने आई है आजकल आप सोशल मीडिया में रेप की घटनाएं अक्सर देखते रहते होंगे लेकिन यह मामला उससे अलग है जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर में एक तेरह साल की मासूम बच्ची को किडनैप करके 32 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

विस्तार

राजस्थान के गंगानगर में आत्मा को झंझोड़ने वाली एक बहुत ही शर्मसार घटना सामने आई है आजकल आप सोशल मीडिया में रेप की घटनाएं अक्सर देखते रहते होंगे लेकिन यह मामला उससे अलग है जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर में एक तेरह साल की मासूम बच्ची को किडनैप करके 32 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जैसे ही ये मामला सामने आया तो लोग सड़कों पर आ गए। इसके बाद आज प्रशासन ने उन तीन होटल्स पर बुलडोजर चला दिया, जहां बच्ची के साथ रौंगटे खड़ी करने वाली हैवानियत हुई थी।

पता लगा है कि 18 जून को एक रिक्शेवाले ने बच्ची को किडनैप किया। इस रिक्शेवाले ने बच्ची के साथ रेप किया।

इसके बाद उसे होटल वालों को बेच दिया। फिर अगले पांच दिनों में तीन अलग-अलग होटलों में इस मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप हुआहैरानी की बात ये है कि पुलिस ने 23 जून को एक होटल से इस बच्ची को रेस्क्यू कर लिया था। 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई थी। लेकिन इसके बाद पुलिस ने इस मामले में ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई। इससे श्रीगंगानगर के लोगों में नाराजगी थी। लोगों की मांग थी कि जिन लोगों ने ये अपराध किया है, उन सबको जल्दी से जल्दी अरेस्ट किया जाए और उन होटल्स पर बुलडोजर चले, जहां ये पाप हुआ।प्रशासन पहले तो खामोशी से बैठा रहा है लेकिन जब जनता का प्रेशर बढ़ा तो कल रात तीनों होटल्स पर बुलडोजर चल गया। आज श्रीगंगानगर एसपी ने भरोसा दिलाया कि इस केस के बाकी आरोपियों को भी जल्दी से जल्दी पकड़ा जाएगा और ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी रेप का यह कोई पहला मामला नहीं है। लेकिन राजस्थान के लोगों में इस घटना को लेकर बहुत ही रोष है और ऐसे दरिंदे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *