अमेरिका से बातचीत हुई नाकाम लगता है फिर शरू होगा युद्ध

16 अप्रैल/ DPH News

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह ईरान के बंदरगाहों से निकलने वाले जहाज़ों की नाकाबंदी शुरू करेगी, जबकि तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के अपने पड़ोसी देशों के बंदरगाहों पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.ईरान के लोग सतर्कता से हालात पर नज़र रखे हुए हैं, उन्हें डर है कि फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है.तेहरान के पास स्थित शहर करज में रहने वाले 20 साल के एक युवक ने कहा, “मुझे सच में लगा था कि वे कोई समझौता कर लेंगे.”उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि युद्ध फिर से कल, अगले हफ्ते या जल्द ही कभी भी शुरू हो सकता है.”ईरान के अंदर, अधिकारियों ने छह हफ़्ते से ज़्यादा समय से इंटरनेट बंद कर रखा है, जिससे देश में लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है.ईरानी अधिकारी अक्सर इसके लिए “देश को साइबर हमलों से बचाने” जैसी वजह गिनाते हैं, ताकि इंटरनेट की पहुंच सीमित करने को सही ठहराया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *