गुजरात बीजेपी ऑफिस में चाय पानी पिलाने वाला चपरासी बन पार्षद

गुजरात/29 अप्रैल/ DPH NEWS

गुजरात के मेहसाणा से एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है. अक्सर राजनीति में बड़े चेहरों और रसूखदारों को ही तरजीह मिलती है, लेकिन मेहसाणा में BJP ने अपने ही कार्यालय में चाय-पानी पिलाने वाले एक साधारण सेवक पर भरोसा जताया. पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और अब वह सेवक भारी बहुमत से चुनाव जीतकर पार्षद बन गया है.सच्ची लगन और वफादारी हो, तो एक छोटा सा कार्यकर्ता भी कैसे बड़ी मंजिल हासिल कर सकता है, इसकी मिसाल मेहसाणा में देखने को मिली हैमेहसाणा बीजेपी कार्यालय में वर्षों तक एक सेवक के रूप में काम करने वाले इस शख्स को पार्टी ने वार्ड नंबर-3 से चुनावी मैदान में उतारा था. जो हाथ कल तक कार्यालय में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चाय-पानी पिलाते थे, आज उन्हीं हाथों में जनता ने अपने वॉर्ड के विकास की बागडोर सौंप दी है. पूरे पैनल ने एकतरफा और भारी बहुमत से जीत दर्ज की है.जीत से गदगद रमेश भील ने कहा, “मैं पहले बीजेपी कार्यालय में एक सेवक के तरीके सेवा करता था. अभी मुझे वार्ड नंबर 3 से टिकट मिला और बहुमत से जीत गया हूं. पूरा पैनल अपना है. अब नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे… मैं पहले काम करता था, चाय-पानी पिलाता था, मैं छोटा आदमी था. सबको चाय-पानी कार्यालय में पिलाता था. अब मैं महानगरपालिका में पार्षद बना हूं… तो बस्ती की सेवा भी करूंगा और कार्यालय में काम भी करूंगा.जीत के बाद इस नवनिर्वाचित पार्षद की सादगी देखते ही बनती है. उनका कहना है कि पद मिलने के बाद भी उनके पैर जमीन पर हैं. वे अब पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए अपने वॉर्ड की जनता की सेवा तो करेंगे ही, लेकिन साथ ही पार्टी कार्यालय में भी अपना पुराना काम और सेवाभाव जारी रखेंगे. एक आम सेवक से कॉर्पोरेटर बनने का यह सफर वाकई हर किसी के लिए प्रेरणादायक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *