ऑस्ट्रेलिया में कानून तोड़ने के कारण इन लोगों को भेजा वापस :,मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़/ DPH NEWS
ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। इनमें 11 पंजाबी हैं। इन्हें लेने के लिए पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कानून तोड़ने के कारण इन लोगों को वापस भेजा गया है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि ये सभी हमारे अपने हैं और सरकार इनके पुनर्वास के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इनके आने के बाद पूरी जानकारी जुटाई जाएगी कि कहीं ये अवैध एजेंटों के शिकार तो नहीं हुए। जरूरत पड़ी तो विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा।सीएम ने कहा कि दूसरे देश में नियम तोड़ने पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसे युवाओं को समझाने और सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
