SPORTS:IPL 2026:RCB vs GT:गुजरात को हराया,विराट-पडिक्कल ने खेली शानदार पारी

बेंगलुरु/DPH NEWS

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शुक्रवार को IPL 2026 सीजन का 34वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदारी पारी खेली। इस जीत के साथ ही RCB की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब RCB के 10 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही RCB ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ दिया है।गुजरात टाइटंस (GT) के 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। इस सीजन पहला मैच खेल रहे जैकब बेथल को सिराज ने 14 रन पर आउट कर दिया। सिराज की गेंद पर सुंदर ने उनका आसान कैच लपक लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।विराट ने 44 गेंदों पर 4 छक्के और 8 चौके लगाए। विराट के साथ देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 6 छक्के और 2 चौके लगाए। कोहली और पडिक्कल ने महज 26 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी की और 9 ओवर में RCB की टीम 100 रन के पार पहुंच गई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 47 गेंदों में शतकीय साझेदारी कर गुजरात को मैच से बाहर कर दिया। हालांकि, विराट कोहली शतक से चूक गए। वह 81 रन के स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए।IPL 2026 सीजन के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। GT ने शानदार पारी की शुरुआत की। GT की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। इस दौरान साई सुदर्शन का आक्रामक अंदाज देखने को मिला।शुभमन गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद सुयश शर्मा का शिकार बने। सुदर्शन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 57 गेंदों में शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों का योगदान दिया।वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जेसन होल्डर ने अंतिम ओवरों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 23 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *